Showing posts with label critique. Show all posts
Showing posts with label critique. Show all posts

6.8.07

शब्दों की दुकान

लोग और उनके शब्दों की दुकान,
कोडियों में बिकती है बदलती जुबान,
झूट से है वाकिफ सच से अंजान,
शातिर है ये बनते है नादान
काम के वक्त होते है, मेरी जान,
कम होते ही कोन है ये इन्सान,
बे मतलब नही होते कोई मेहेर्बान,
गली गली बिक रहे है सस्ते में इमान॥

1.6.07

आज के ताजा समाचार

सुनिये आज के ताजा समाचार॥
एश ने पेहनाया अभिषेक को हार॥
अम्बानी कि तेलपे चले टाटा की कार॥
तीन साल हो गई फिर भी जमी है सरकार॥
महंगाई में महंगा भारत का कारोबार॥
थंडी है हालत सबकी, गरम है बाजार॥
आतंकवादियो का हर तरफ है हाहाकार॥
बंगला छावो के सामने फिकी भारात के शेरो की ललकार॥
कीटनाशक नही, इसलिये आमिरने ली ठण्डी डकार॥
गली गली सरे आम हो रहे है बलात्कार॥
अब तो भगवन बचाए दिखाए कोई चमत्कार॥

19.5.07

राशन

राशन की दुकान की बातें अजीब होती है॥
राशन किसी और का, पर किसी और को देती है॥

मेहंगाई से बचने के लिए यहाँ कतारे लगती है,
जिन्दगी से फुरसत लिए यहाँ जिन्दगी इंतजार करती है॥

तिलमिलाती धुप से, माँ शिशु को आचल में छुपाती है,
काला बजारियों की भूक से, अपना आचल सुना ही पाती है,

आस में कईयों की उमर गुजर जाती है,
गुजर जाते है कुछ, जिनकी आस जाती है॥

6.4.07

नेता हमारे

हमारे नेताओ की बत्तें है दुनिया से न्यारी,
इनके तो साथी है अत्याचार, शोषण और भूक्मारी॥

मतों के लिए तो इनकी मत मर जाती है,
जमीर मर जाते है इनके जब सत्ता हात आती है॥

धरम और जात के नाम पे हमे वोह भडकाते,
फिर भी किताबों में भाईचारे का पाठ पढाते॥

भुकों की प्यास और प्यासो की भूक ये भगाते,
ना जाने कितने अनगिनत इन्होने गले काटे॥

आम अदमिं इनके हाथों रोज बलि चढता है,
जन संख्या बहूत है तो क्या फरक पडता है॥

पता नही लोगों की ये नीन्द कब टूटेगी,
इन पिस्सूओ और जूओ से जान कब छूटेगी॥