Showing posts with label Inspirational. Show all posts
Showing posts with label Inspirational. Show all posts

20.10.07

जीना सिखा है

गम के साए मैं जीना सिखा है ॥
खली पेय्माने को पीना सिखा है ॥
खोफ नही अब तेरा,
बिखरकर उभरना सिखा है ॥

बदनसीबी

बदनसीबी ऐ मेरी, इतनी खुशनसीब तू नही॥
रुला दिया तुने मुझ को, पर गम में मैं नही ॥
हराने की थी पूरी कोशीश, पर हर्नेवालो मैं हम नही ॥

13.7.07

ख्वाब

ख्वाब जीवन की अधूरी कडी है॥
आशा नीराशा की डोर इसपे ही टिकी है॥
सुख के सावन में ये डर के बादल लाते है॥
दर्द के रेगिस्तान में खुशियों के फूल खिलाते है॥
आनेवाले कलका ये अंदेशा ले आते है॥
बदलाव के लिए तैयार रहे यहीं हमे सिखाते है
॥

21.6.07

कुछ अधूरी तमन्नाएँ

तमन्नाएँ थी कुछ अधूरी सी॥
पुरानी केचुली सी कुछ छूट गयी॥
मायूसी कि धुल तले जमी थी कोई॥
नयी धूप के नए रंगो सी,
नवजात तितलियों की भाँति उड चली॥

14.5.07

जिन्दगी छिप गयी

जिन्दगी तू छिप गई है कहाँ॥
लिख रहा हूँ मैं एक नई दास्तां॥
मंजिलों के नए मैं मकाम छुऊँगा॥
उम्मीदों की सीडी से में आगे बढुँगा॥
गिरकर संभल तो कभी संभालकर गिरुँगा॥
सिकंदर बनकर मैं अपना मुक्कदर लिखूंगा॥
सच्चाई और ज्ञान का चश्मा पहने मैं राहगार बनूँगा॥
छुपे हुए कामयाबी के द्वार का मैं दरबान बनूँगा॥
वादा है तुझसे से, की जब तक मैं रहूँगा॥
चिप जा कही, में मौत से भी तुझे खीच लाऊँगा॥

6.4.07

लोगों के नसीब

मौसम बदलते है फूल खिलते है,
पल पल लोगों के नसीब बदलते है॥
कही मुस्कान तो कही आसूं झलकते है,
हरेक दर्दो के मरहम, थोडे ही मिलते है॥
सावन न होते ही कही बादल बरसते है,
कभी जोते हुए खेत भी बंजर रेह जाते है॥
सितारे भी अक्सर चांदनी में खो जाते है,
टिमटिमाते जुगनू भी कभी राहगार बन जाते है॥
कुदरत की अनोखी बतोओ को समझ नही पते है,
पता नही कैसे पत्थर भी पसीज जाते है॥

2.4.07

उमंग

फिजा से कोई नमी ना छिनो, ताजगी चली जायेगी...
सुबह से कोई लाली ना छिनो, खुबसुरती चली जायेगी...
फूल से कोई कोमलता ना छिनो, सादगी चली जायेगी...
मुझ से कोई सपने ना छिनो, उमंग चली जायेगी...